ग्रेट एनर्जी कंपनी में कैंटीन चलाने के लिए मांगा हप्ता
मूल (चंद्रपुर)। तालुका के मरहेगाव में एमआयडीसी में ग्रेटा एनर्जी कंपनी प्रा.लि. में शिक्षित बेरोजगार युवक मनीष रक्षमवार ने कैंटीन चलाने की अनुमति लेकर कैंटीन शुरू की. लेकिन इसी कंपनी में विदर्भ प्रहार संघटना कार्यरत है. संघटना के अध्यक्ष लोकेशकुमार बिसेन ने कंपनी में कैंटीन चलाने के लिए 5 हजार रूपये देने पड़ेंगे ऐसी धमकी देकर पैसे मांगे. इस संदर्भ में मनीष ने मूल पुलिस थाने में 8 फ़रवरी को लिखित शिकायत की. शिकायत के आधार पर मूल पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक आर.डी. कुनघाड़कर ने जांच करके आरोपी लोकेशकुमार बिसेन अध्यक्ष विदर्भ प्रहार संघटना के खिलाफ हप्ता मांगने और हप्ते के लिए धमकाने पर मामला दर्ज किया है.
कैंटीन चलानी है तो 5 हजार रूपये देने पड़ेंगे ऐसी धमकी कैंटीन चलाने वाले मनीष रक्षमवार को देते ही मनीष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर लोकेशकुमार बिसेन ने समझौते के लिए बोलना शुरू किया. यह सब बाते फोन पर होने से इस संदर्भ की रेकार्डिंग की गई है. यह रेकार्डिंग पुलिस ने जांचकर लोकेशकुमार के खिलाफ हप्ता वसूली का मामला दर्ज किया. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक विखे पाटिल के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक कुनघाडक़र कर रहे है.

Representational Pic
शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate
छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण #ChandrashekharBawankule #MaharashtraNews #protest
दिल्ली आंदोलन के बाद नागपुर युवक का बड़ा दावा! #nagpurnews #StudentProtest #connaughtplacedelhi
अमरावती में आंबेडकरी संगठनों का विशाल मार्च #vidarbhanews #amravati #vidarbha #newsupdate
अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews
छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest...



