Published On : Fri, Aug 20th, 2021
Latest News | By Nagpur Today Nagpur News

सीताबर्डी – कस्तूरचंद पार्क पर व्यावसायिक सेवा ऑरेंज लाइन का विस्तार आज दोपहर 3 बजे से

Advertisement

नागपुर : ऑरेंज लाइन के सीताबर्डी – जीरो माइल फ्रीडम पार्क-कस्तूरचंद पार्क सेक्शन पर शुक्रवार, 20 अगस्त को अपराह्न 3 बजे से वाणिज्यिक सेवा शुरू होगी. इस सेक्शन का उद्घाटन दोपहर 12.30 बजे गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा.

ऑरेंज लाइन (सीताबर्डी से खापरी) के इस सेक्शन में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक वाणिज्यिक सेवाएं चल रही हैं। एक्वा लाइन (सीताबर्डी से लोकमान्य नगर) पर सुबह 6.30 बजे से रात 8 बजे तक सेवाएं चालू हैं।

खापरी से ट्रेनें अब सीताबर्डी के बजाय कस्तूरचंद पार्क में समाप्त होंगी। इसी तरह खापरी के लिए ट्रेनें सीताबर्डी के बजाय कस्तूरचंद पार्क से चलेंगी।