Published On : Sun, Feb 14th, 2021

भारत माता के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए, व्यापारियों ने पुलवामा शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

अंग्रेजों द्वारा हमारे देश की संस्कृति के ऊपर प्रहार किया गया. हमारे दैन्य दिनों के रहन-सहन, खान-पान, पहनावा आदि का पश्चिमीकरण हो जाने से हमारे देश की संस्कृति के ऊपर बहुत बड़ा आक्रमण व नुकसान हुआ है, ऐसा कंफीग्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने कहा. वे टीम कैट नागपुर द्वारा भील गांव में आयोजित “मेरा प्यार मेरी मातृभूमि” कार्यक्रम में बोल रहे थे.

पूरे विश्व में वैलेंटाइन डे अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है. हमारे देश में युवा आपस में प्यार का एजहार करते हुए लक्ष्मण रेखा को पार कर जाते हैं। हमारे देश की संस्कृति, परंपरा ठीक है व सभ्यता को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है, मगर ऐसा नहीं दिखता. कहा बी सी भरतिया ने. देश के युवाओं को सही दिशा दिखाने तथा प्रेम का इजहार कैसे कैसे किया जा सकता है, किस किसको किया जा सकता है, उसी को ध्यान में रखते हुए व्यापारी लोग प्रतिवर्ष कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के तत्वाधान में वैलेंटाइन डे के दिन भारत माता को अपने प्यार का इजहार करते हैं.

आज ही के दिन पुलवामा में हमारे जवानों के ऊपर पड़ोसी देशों द्वारा आक्रमण कर हमारे जवानों को शहीद किया गया. आज 14 फरवरी के दिन व्यापारियों ने पुलवामा में हुए शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

इस मौके पर गांव की सरपंच नगरसेवक और स्थानीय लोगों ने अपने अपने विचार रखे 3 कैरेट नागपुर की तरफ से उपाध्यक्ष वह महिला समिति की अध्यक्षा ज्योति अवस्थी तथा दीपा पचौरी ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था रखी. नागपुर के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल किशोर धाराशिवकर राजकुमार गुप्ता ज्ञानेश्वर रक्षक विनोद गुप्ता गोविंद पटेल जय श्री गुप्ता नीतू नायक तथा भील गांव से शीतल पाटील सरपंच भीलगांव, उषा उईके, मनोज जी कटे प्रवीण बवनकुले वेदांत मिश्रा मनीष त्रिवेदी अध्यक्ष ब्राह्मण सेना शालिक वंजारी बताइए दिलीप माथुर राज पचोरी निरंजन बावनकुले हर्षल जी पटेल शुभम सागर रीता तिवारी मनीषा तिवारी प्रभा ठाकुर संतोष पचौरी सरिता चौरसिया विजय चौरसिया राजू त्रिवेदी अंजू शर्मा सभी ने मन लगाकर कार्य किया उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ज्योति अवस्थी ने किया तथा आभार दीपा पचोरी ने माना

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.