Published On : Mon, Oct 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अश्लील वीडियो बनाकर युवती का किया शोषण

Advertisement

पैसे के लिए ब्लैकमेल भी हुई पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: किशोरावस्था में ही एक युवक को एक परिचित लड़की से प्यार हो गया। उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए। उसके बाद वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। कुछ दिन पहले उसने पीड़िता को पैसे के लिए ब्लैकमेल भी किया। इस सब से आहत लड़की ने अंत में धंतोली पेलिसा से शिकायत की।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने 19 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर प्रणय संजय वहाने (20) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी लाखनी, भंडारा का निवासी है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे से परिचित हैं। 2016 में प्रणय ने पीड़िता से पहली बार अपने प्यार का इजहार किया। शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए।

इसलिए पीड़िता ने प्रणय से बात करना बंद कर दिया। उसके बाद भी प्रणय ने उस पर दबाव बनाया और यहां तक कि उसके विरोध के बावजूद उससे जबरदस्ती की। वह उसके परिवार को अश्लील वीडियो दिखाने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। उसने धंतोली इलाके में एक होटल बुक किया था और वहां लड़की को बुला रहा था। कुछ दिन पहले उसने पीड़िता को उसके फोन पर अश्लील वीडियो भेजा था।

Advertisement

उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे दो हजार रुपए की मांग की। पीड़िता उससे तंग आ चुकी थी। उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर प्रणय को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges