
नागपुर: अखिल भारतीय हिंदी भाषीय बहुद्देशीय संस्था के हिंदी भाषी सेना की मासिक बैठक का आयोजन हाल ही में सेना के मानकापुर स्थित कार्यालय किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष भागवत सिंह खंगार, शहर सेना अध्यक्ष दीपक पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभा की शुरुआत श्री राम नाम के जाप के साथ की गई।
पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सेना द्वारा किए जा रहे विविध कार्यों की जानकारी उपस्थितों को दी। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर सेना के युवा कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने हिंदी भाषी सेना युवा मोर्चा प्रमुख के रूप में गौरव पांडेय को, ओम सरोदे को महासचिव, नीलेश भगत, राजू कटारे को जरीपटका प्रभाग प्रमुख, अजय राय को नागपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष, निमिष मिश्रा को हिंगणा अध्यक्ष, सुनील सिंह को वाड़ी शहर अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सभी को एक साथ एकजुट होकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना होगा। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी । सफलतार्थ सेना के सभी पदाधिकारियों ने अथक प्रयास किया।
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra







