Published On : Mon, Oct 23rd, 2017

कश्मीर पर अटल की राह पर मोदी, शांति बहाली के लिए पूर्व IB चीफ दिनेश्वर शर्मा को बनाया वार्ताकार

Advertisement


श्रीनगर: कश्मीर में लंबे समय से बने गतिरोध के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर वहां बातचीत के जरिए मामले का हल निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसका जिम्मा सौंपा गया है पूर्व आईबी निदेशक दिनेश्वर शर्मा को। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि दिनेश्वर शर्मा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य के राजनीतिक दलों के साथ ही स्‍थानीय संगठनों से बातचीत करेंगे। इसके लिए उन्हें पूरे अधिकार दिए गए हैं।

प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि केंद्र की ओर से पूर्व आईबी निदेशक दिनेश्वर शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कैबिनेट सचिव स्तर का दर्जा देते हुए बातचीत के लिए तमाम छूट दी गई है। वे जिससे चाहें बात करें, सरकार की ओर से इसकी पूरी स्वायत्ता दी जा रही है।

राजनाथ बोले कि कश्मीर में लगातार बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की मांग उठ रही थी, इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गृहमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी भी इसी के पक्ष में थे और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से इस बात के संकेत भी दिए थे कि कश्मीर समस्या का हल इंसानियत और जम्हूरियत के जरिए ही निकाला जा सकता है।

मुख्यमंत्री महबूबा ने किया सरकार की पहल का स्वागत
वहीं जम्‍मू-कश्मीर में दोबारा बातचीत शुरू करने की पहल का राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी स्वागत किया है। महबूबा ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘केंद्रीय सरकार की जम्मू एवं कश्मीर में हितधारकों के साथ निरंतर वार्ता के लिए वार्ताकार नियुक्त करने की पहल का स्वागत। महबूबा ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया। महबूबा ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की इस नीति के अनुसार है जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा था कि ‘न गोली से न गाली से, कश्मीर समस्या सुलझेगी केवल गले लगाने से।’

Advertisement

बता दें कि महबूबा मुफ्ती लगातार केंद्र सरकार से स्‍थानीय पक्षकारों से बातचीत करने की हिमायती रही हैं, इसके लिए वह लगातार केंद्रीय नेताओं से बातचीत करती रही हैं। उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद भी केंद्र सरकार के कश्मीर के नेताओं और संगठनों से बातचीत की मांग करते रहे हैं।

वहीं केंद्र द्वारा नियुक्त किए गए वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने इसके लिए आभार जताया है। दिनेश्वर शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि ‘यह एक बड़ी जिम्मेदारी है मैं उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.