लंदन में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक करने के डिमॉनस्ट्रेशन के दौरान अमेरिकी हैकर ने सनसनीखेज दावा किया है। अमेरिकी हैकर विशेषज्ञ सईद सूजा ने दावा करते हुए कहा कि इवीएम हैक होने की जानकारी भाजपा के पूर्व नेता गोपीनाथ मुंडे की थी। सूजा का यह भी दावा है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में भी इवीएम के साथ गड़बड़ी की गई। इस डिमॉनस्ट्रेशन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद हैं। यह आयोजन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से किया गया है।
विशेषज्ञ का दावा है कि इवीएम को ब्लूटूथ और वायरलेस फ्रीक्वेंसी पर हैक कर पाना संभव नहीं है। उसका कहना है कि इवीएम हैक करने के लिए इवीएम तक पहुंच होनी जरूरी है। सूजा का दावा यह भी है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने भी इवीएम के साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा उसका दावा है कि यूपी, गुजरात एवं महाराष्ट्र में इवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई और 2014 के आम चुनावों में भी इसे प्रभावित किया गया।
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है। ममता ने कहा, ‘हमारे महान लोकतंत्र की अवश्य रक्षा होनी चाहिए। हमारा प्रत्येक वोट कीमती है। समूचे विपक्ष ने कोलकाता रैली के दैरान ईवीएम के मसले पर चर्चा की। हम इस मसले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे। प्रत्येक वोट की अहमियत होती है।’
विशेषज्ञ का आरोप है कि ईवीएम को हैक करने में रिलायंस कम्यूनिकेशन भाजपा की मदद करती है। सुजा का दावा है कि उनकी एक टीम है जो हैकिंग रोकने के लिए काम करती है। उनकी इस टीम ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में ईवीएम में धांधली को रोका भी है। भारत में काम करने के दौरान उनकी टीम पर हमला भी हो चुका है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...





