Published On : Thu, Nov 11th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बेलिशॉप प्राचीन श्री शिव मंदिर में आयोजन

Advertisement

नागपुर। बेलिशोप मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में दीपावली के छटवे छट पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में बनी कृत्रिम टैंक में वर्तियो ने डूबते सूर्य व सातवे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्ग्य देकर, हवन व आरती कर दो दिवसीय कठिन व्रत की पूर्णता की। इस समय बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समुदाय के श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। सभी ने छट पूजा की एक दूसरे को बधाई दी। प. राजेश द्विवेदी ने हवन पूजन कराया। आयोजन की सफलतार्थ आनंद सिंग, प्रकाश राव (गुण्डू राव), पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, अनिल शर्मा, सहित सभी श्रद्धालुओ ने सहयोग किया।

13 नवंबर को आंवला नवमी उत्सव
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्थित आंवला पेड़ के नीचे आंवला नवमी उत्सव का आयोजन किया गया है। उत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा आवले के पेड़ की पूजा कर उसी पेड़ के नीचे बैठकर परिवार के सदस्य भोजन प्रसाद ग्रहण करते है। आयोजको ने इस उत्सव में शामिल होने व मंदिर परिसर में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्य में सहयोग का आवाहन किया गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.