Published On : Fri, Dec 6th, 2019

वेकोलि में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

आज वेस्टर्न कोल्फील्डस लिमिटेड (वेकोलि) में संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

कंपनी मुख्यालय में आयोजित समारोह में निदेशक (कार्मिक) डॉ.संजय कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, वेकोलि संचालन समिति के सदस्य श्री सौरभ दुबे, श्रमिक संघ के वरिष्ठ नेता एस. क्यू. जामा ने डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार ने बाबासाहब के जीवन पर प्रकाश डाला| उन्होंने कहा कि किसी भी युग पुरूष के प्रति सच्ची आदरांजलि, उनके बताए मार्ग पर चलकर ही दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि, डॉ. भीमराव अम्बेडकर महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने सभी उपस्थितों से बाबासाहब के आदर्शों पर अमल करने का आह्वान किया।

समारोह में विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मियों ने बाबासाहब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) श्री अरूण खोब्रागडे ने किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.