Published On : Thu, Aug 6th, 2020

जिला अधिकारी पुलिस हॉस्पिटल मे कोरोना उपचार केन्द्र की स्थापना करें :शाहिद शरीफ़

Advertisement

नागपुर शहर के दो पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु 48 घंटे में ही कोरोना पॉज़िटिव के कारण और अन्य पुलिस कर्मचारी भी पॉज़िटिव पाए गए हैं लेकिन उनके इलाज में लापरवाही होने की जानकारी प्राप्त हुई है जिलाधिकारी ग्राहक कल्याण परिषद के सदस्य शाहिद शरीफ़ ने कोरोना पीड़ित अनिल परमार पुलिस कर्मचारी गिट्टी खदान थाना अंतर्गत तहनात ने आपबीती फ़ोन पर बताया कि उनके स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वह उपचार के लिए पुलिस ग्राउंड के समक्ष पुलिस रोगनालय में उपचार के लिए गए थे

और उन्होंने कोरोना के लक्षण बताने के बावजूद दवाइयां देकर भेज दिया गया इसके बाद निजी अस्पताल में परामर्श करने के बाद अपनी रिपोर्ट ली 1200 देखा जिसमें पॉज़िटिव कारोना आया और इसके बाद hope हॉस्पिटल में एडमिट हुए और बात करते समय स्वास्थ्य लेने में तक़लीफ हो रही थी और सुबह से एक ही बार डॉक्टर देखने आए हालात यह है कि स्वयं मरीज़ को उठकर दरवाज़े के पास जाना पड़ता है और बोलना पड़ता है कि साँस लेने में तक़लीफ हो रही है,मेरे से बात करते समय उनको साँस लेने में तक़लीफ हो रही थी

मैंने कहा कि आप फ़ौरन ऑक्सीजन लगवाओ और नहीं तो वेंटिलेटर लगाने को बोलो ,पुलिस प्रशासन अपने कर्मचारियों के उपचार का ध्यान रखें अन्यथा और पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की लापरवाही के कारण मृत्यु हो सकती हैं क्यों की कोरोना “कम्यूनिटी स्प्रेड”हो चुका है ।जिलाधिकारी पुलिस हॉस्पिटल मे कोरोना उपचार केंद्र की स्थापना करें ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.