Published On : Mon, Oct 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

वायुसेना नगर में घुसा तेंदुआ

Advertisement

कुछ लोगों को हटाया गया, दहशत में परिवार

नागपुर: सेमिनरी हिल्स स्थित वायुसेना नगर में उस समय दहशत मच गई जब कुछ लोगों को एक तेंदुआ दिखाई दिया. आनन-फानन में आसपास में काम कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया गया और पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई. उधर परिसर में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत मच गई. पूरी रात लोग डर के मारे अपने घर में दुबके रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात वायुसेना नगर में लोगों ने परिसर में बड़ी बिल्ली सरीखा जानवर देखा. तुरंत वायुसेना स्टाफ को जानकारी दी गई. वायुसेना स्टाफ ने बिना समय गंवाए जहां तेंदुआ दिखा, वहां काम कर रहे लोगों को हटा दिया गया. साथ ही आसपास के लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई.

परिसर की तलाशी शुरू
वायुसेना स्टाफ ने तुरंत ही वन विभाग और पुलिस को सूचना दी. हालांकि इस दौरान तेंदुए द्वारा किसी पर हमला करने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई. बताया जा रहा है कि वायुसेना नगर की बाउंड्री वॉल गोरेवाड़ा वन परिक्षेत्र से जुड़ी हुई है. संभवत: तेंदुआ यहीं से वायुसेना नगर में पहुंच गया हो. उधर, परिसर में तलाशी शुरू कर दी गई लेकिन अंधेरा होने के कारण इसे सोमवार दिन तक के लिए टाल दिया गया.

सारी रात सो नहीं पाये लोग
वायुसेना नगर में जहां लोगों में दहशत का माहौल था, वहीं आसपास के परिसर के लोग सारी रात नहीं सो पाये. उल्लेखनीय है कि वायुसेना नगर परिसर से जुड़कर एक बड़ा रिहायशी इलाका है. साथ ही इससे गोरेवाडा वन्यक्षेत्र भी लगा हुआ है. यहां सैकड़ों मकान बन चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग रहते है. रिहायशी इलाका हो जाने से यहां देर रात तक लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है लेकिन वायुसेना नगर में तेंदुआ नजर आने की खबर आग की तरह फैली. देर शाम से ही परिसर की सड़कें सुनी हो गई और लोग घरों में दुबक गये.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.