Published On : Mon, Oct 6th, 2014

सावनेर : भाजपा का चेहरा लटका, कांग्रेस में उत्साह

Advertisement


कांग्रेस उम्मीदवार को नजर आने लगी जीत

सवांदाता / किशोर ढूंढीले

सावनेर। सावनेर विभानसभा के भाजपा उम्मीदवार के परिदृश्य से बाहर होने के बाद अब कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत साफ नजर आने लगी है, जिससे उनके कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का भारी संचार हुआ है. दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर हाई कोर्ट पर टिकी हुई है कि शायद वहीं से कोई अच्छी खबर आ जाए.

भाजपा उम्मीदवार के परिदृश्य से बाहर होने से कार्यकर्ता मुंह लटकाए बैठे हैं. इस स्थिति में मतदाता भी चुप हैं, लेकिन इसका असर मत-प्रतिशत पर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. वैसे भी इस क्षेत्र का चुनाव हमेशा उतार-चढाव भरा रहा है. समय के बीतने के साथ जैसे-जैसे चुनावी ज्वर बढ़ेगा, भाजपा के मतदाता कांग्रेस के विरोधियों को लामबंद करने लगेंगे. इस बीच, सावनेर के मुकाबले को घडी की टिक-टिक ने रोचक बनाकर निर्णायक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. लेकिन पूरे क्षेत्र में तूफान से पहले की शांति जरूर नजर आ रही है. इसलिए अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है.

BJP vs Congress

Representational pic

BJP vs Congress

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.