Published On : Tue, Sep 25th, 2018

कड़े बंदोबस्त के बीच 3 धार्मिक अतिक्रमण पर चला हथौड़ा

Advertisement

नागपुर: हाईकोर्ट की ओर से धार्मिक अतिक्रमणों को लेकर अब पूरी तरह खुलासा करने के बाद सड़क किनारे तथा फुटपाथों पर बने धार्मिक अतिक्रमण के संदर्भ में मनपा तथा प्रन्यास से जवाब मांगे जाने पर मनपा की ओर से ऐसे धार्मिक अतिक्रमणों के खिलाफ पुन: कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया. यहीं कारण है कि सोमवार को उत्तर नागपुर स्थित आसीनगर जोन में मनपा के प्रवर्तन विभाग का हथौड़ा 3 धार्मिक अतिक्रमणों पर चला.

हालांकि स्थानीय लोगों की ओर से हमेशा की तरह इसका विरोध करने की कोशिश तो की गई, लेकिन पुख्ता बंदोबस्त में कार्रवाई को अंजाम दिया गया. कार्रवाई के दौरान बालाभाऊ पेठ स्थित पांचपावली सूतिकागृह के पास गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर और बुद्धनगर में नागोबा मंदिर का सफाया किया गया.

एक ओर जहां मनपा के प्रवर्तन विभाग की ओर से आसीनगर में कार्रवाई की गई, वहीं इसी जोन में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए 5 झोपड़ों को क्षतिग्रस्त कर तुरंत जमीन खाली करने की हिदायत देकर कार्रवाई स्थगित की गई. झोपड़ा धारकों की ओर से सामान खाली कराने के लिए कुछ समय देने का अनुरोध किया गया. जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी गई. अन्य दस्ते ने धंतोली जोन अंतर्गत मनीषनगर रेलवे क्रासिंग से पाचोरे चौक, शताब्दीनगर से कुकड़े लेआउट होते हुए वंजारीनगर, जाटतरोड़ी और बारा सिग्नल तक के फुटपाथ पर के दोनों ओर के अतिक्रमणों का सफाया किया गया. कार्रवाई के दौरान 10 हजार रु. का जुर्माना भी वसूल किया गया. कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग प्रमुख अशोक पाटिल, प्रवर्तन निरीक्षक संजय पाटिल के मार्गदर्शन में मालवे और ढोले ने हिस्सा लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.