Published On : Tue, Jul 3rd, 2018

10 मकानों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Advertisement

नागपुर: सोमवार को धरमपेठ जोन अंतर्गत हजारी पहाड़ स्थित भीमसेन खोरी में उस समय कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब धरमपेठ जोन के अधिकारियों के साथ मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता दलबल के साथ कार्रवाई के लिए यहां पहुंच गया. दस्ते को देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. कार्रवाई अभी शुरू भी नहीं की गई कि लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

लेकिन पुलिस के साथ पहुंचे दस्ते की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया. दस्ते के अधिकारियों का मानना था कि सड़क निर्माण में हो रही बाधा को लेकर पहले ही सम्पत्तिधारकों को नोटिस जारी किया गया था. स्वयं अवैध निर्माण तोड़ने की हिदायत भी दी गई थी. लेकिन निर्माण नहीं निकाला गया. अत: 10 मकानों के ओटे, सीढ़ियां और कम्पाउंड तोड़े गए.

4 अनधिकृत झोपड़ियों का सफाया
एक ओर जहां धरमपेठ जोन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया, वहीं दूसरी ओर मंगलवारी जोन अंतर्गत पुलिस नियंत्रण कक्ष के सामने अतिक्रमण कर निर्मित की गई 4 अस्थायी झोपड़ियों के अतिक्रमण का भी सफाया किया गया.

इसके अलावा इसी परिसर में फुटपाथों पर स्थित अतिक्रमण भी हटाया गया. कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग प्रमुख अशोक पाटिल, प्रवर्तन निरीक्षक संजय कांबले, नितिन मंथनवार, जमशेद अली, संजय शिंगने आदि ने हिस्सा लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.