Published On : Wed, Sep 25th, 2019

आखरी रोमांचक फुटबॉल मैच में इंजीनियरिंग विभाग जीता

Advertisement

चौथे मण्डल रेल प्रबन्धक आन्तर विभागीय फूटबॉल चैलेंज कप का समापन

नागपुर: मध्य रेल, खेल स्टेडियम, अजनी मे आयोजित चौथे मण्डल रेल प्रबन्धक आंतर विभागीय फूटबॉल प्रतियोगिता का अंतिम मैच सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग विरुद्ध अभियांत्रिकी विभाग के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच मे दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले 10 वे मिनट मे सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से पहला गोल चेतन खरे द्वारा किया गया पश्चात अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मोहम्मद रिजवान ने गोल करके मैच को बराबरी मे लाया.

ब्रेक के बाद अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फिर मोहम्मद रिजवान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टिम के लिए गोल करके सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग को 2-1 से पराजित कर अपनी टिम को विजेता पद का गौरव हासिल किया. मोहम्मद रिजवान ने इस अंतिम मैच मे अपने खेल से श्रोताओ को प्रभावित कर मंत्रमुग्ध किया. अंतिम मैच मे सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की टिम ने अथक प्रयास किए परंतु गोल करने मे नाकाम रही. इस मैच के अंत तक स्कोर 2-1 रहा .

इस अंतिम मैच मे मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप मे डॉ विजय बारसे, विश्व प्रसिद्ध स्लम सोसर प्रतियोगिता मे सम्मानित खिलाड़ी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक(इन्फ्रा) मनोज तिवारी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) निर्मल कुमार भण्डारी, मण्डल क्रीडा अधिकारी एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक कृष्णाथ पाटिल अजनी खेलकुद मैदान मे फूटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित थे .

Advertisement

मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार के शुभहस्ते विजेता टिम को ट्रॉफी एवं रुपये 8000/-, उप-विजेता टिम ट्रॉफी एवं रुपये 5000/- का नगद पुरस्कार, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुशांत मोगरे, बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मोहम्मद रिजवान को साथ ही सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड, मीडफील्डर, बेस्ट गोलकीपर एवं 10 खिलाड़ियों को खेल मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

प्रतियोगिता को सफल बनाने मे वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) पवन पाटील, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता आलोक कुमार, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त भवानी शंकर नाथ एवं मण्डल क्रीडा अधिकारी एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक कृष्णाथ पाटील, मण्डल क्रीडा असोशिएशन के सचिव मनोज सपकाल, सुनील कापटे, कलीम अंसारी, संतोष हेड़ाऊ का मुख्य योगदान रहा. इनके अथक प्रयास से इस प्रतियोगिता को एक नया मोड मिला तथा विभाग को बढ़ावा मिला है. पुरस्कार वितरण समारोह मे सूत्रसंचालन एवं आभार प्रदर्शन सुशील तिवारी ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.