Published On : Mon, Jun 24th, 2019

जरीपटका : ग्रामीण पुलिस मुख्यालय के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

Advertisement

नागपुर: जरीपटका थानांतर्गत ग्रामीण पुलिस मुख्यालय के समीप नाकाबंदी के दौरान बाइक पर ट्रिपल सीट सवार 1 युवक और उसके 2 नाबालिग साथियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज और मारपीट की.

इसके बाद पुलिस ने भी तीनों को जमकर पीटा. हेडकांस्टेबल गजेंद्रसिंह ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने कपिलनगर निवासी प्रबज्योतसिंह जगजीतसिंह निज्जर (20) और 2 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ठाकुर और उनके सहयोगी ग्रामीण पुलिस हेड क्वार्टर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान प्रबज्योत अपने 2 दोस्तों के साथ बाइक क्र. एम.एच.49-बी.ए.2136 पर ट्रिपल सीट आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे जांच के लिए रुकाया तो गालीगलौज करने लगा.

विवाद बढ़ गया और तीनों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापायी शुरू कर दी. हाथ के कड़े से वार कर पुलिसकर्मी को जख्मी कर दिया. इसके बाद पुलिस भी अपने आप को रोक नहीं पाई. तीनों को लाठियों से जमकर पीटा गया. उनके खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट और काम में बाधा निर्माण करने सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.