Published On : Mon, Mar 2nd, 2020

महानिर्मिति की कॉलोनी में किराएदारों का अतिक्रमण

Advertisement

– महाजेनको प्रशासन व सुरक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल

नागपुर : सावनेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खापरखेड़ा बिजली घर में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को रहने के लिए महाजेनको प्रशासन द्वारा करोड़ो रूपये खर्च कर खापरखेड़ा के प्रकाश नगर कॉलोनी में क्वार्टर की व्यवस्था की गई हैं लेकिन इस प्रकाश नगर कॉलनी में कर्मचारियों से ज्यादा अवैध रूप से रहने वाले किरायेदारों का कब्ज़ा बढ़ता जा रहा हैं.

महाजेनको प्रशासन व अधिकारियों को बारंबार उक्त मामले की जानकारी,शिकायतें दी जा रही लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही.दूसरी ओर महाजेनको के अधिकारी तथा कर्मचारी क्वार्टर का अभाव बताकर नागपुर से आना जाना करते हैं जबकि नियमानुसार मुख्यालय परिसर में रहना जरूरी है. महाजेनको के कुछ कर्मचारी प्रशासन को गुमराह कर अपना निजी क्वार्टर बाहर के लोगों को किराये पर दे रखा है तथा किरायेदारों से महीनों का किराया वसूल करते हैं यह सिलसिला कुछ वर्षों से शुरू हैं.

खापरखेड़ा बिजली घर व प्रकाश नगर कॉलनी की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं लेकिन सुरक्षा गार्ड बिजलीघर की सुरक्षा कम तथा अधिकारियों की सुरक्षा ज्यादा कर रहे हैं बिजली घर तथा कॉलोनी की सुरक्षा आज भी रामभरोसे दिखाई दे रही हैं.

Advertisement

उक्त मसले पर उप मुख्य अभियंता राजेन्द्र राऊत का कहना हैं कि जॉच शुरू हैं,जांच करने के बाद नोटिस दिया गया है कि,कार्यवाही की जा रही हैं. उप सुरक्षा अधिकारी नराड़ के हिसाब से हमारे जानकारी के मुताबिक,कोई भी किराएदार नहीं रहता है,जानकारी देंगे तो तहकीकात की जाएँगी।स्थापत्य बांधकाम विभाग रंगारी ने बताया कि जांच परीक्षण समिति ने इस सन्दर्भ में रिपोर्ट सादर किया है कार्यवाही शुरू हैं तो मुख्य अभियंता प्रकाश खंडारे ने बताया कि कार्यवाही शुरू हैं, संबधित कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.