Published On : Mon, Mar 19th, 2018

बाज़ारों पर ‘ओप्पो’ और ‘वीवो’ का अतिक्रमण

Advertisement

नागपुर: जब से नागपुर में मोबाइल की दुनिया में सिर्फ प्रचार-प्रसार के माध्यम से कदम रखने वाली विदेशी कंपनी ‘ओप्पो’ व ‘वीवो’ का आगमन हुआ है, शहर के बाजार वाले इलाके उनके रंग में रंगने लगे हैं. इस चक्कर में उक्त कंपनी ने मनपा विज्ञापन नीति को दरकिनार कर बाजार के इलाकों की इमारतों पर अतिक्रमण जमा लिया है. मनपा विज्ञापन विभाग की लापरवाही से न इन पर कार्रवाई ही की जा रही है और न ही जुर्माना मुकर्रर किए जाने से मनपा को आर्थिक नुकसान हो रहा है.

उक्त मामले पर मनपा प्रशासन का ध्यानाकर्षण करते हुए ‘मोदी फाउंडेशन’ ने जानकारी दी कि सीताबर्डी, धरमपेठ, महल, गांधीबाग, इतवारी, सदर आदि इलाके के बाजार में ‘ओप्पो ‘ और ‘ वीवो ‘ के एजेंसी, वितरक आदि हैं. इनके और आसपास के इमारतों पर इनके सहयोग से अनगिनत होर्डिंग लगा कर इमारत को ढक दिया गया है. कभी कुछ और नाम से जाने जाना वाले इमारत इन दिनों अब ‘ओप्पो’ या ‘वीवो’ के नाम से पहचाने जाने लगे हैं. ‘ओप्पो’ ने हद्द तब कर दी जब इस समूह ने नेताजी मार्केट के नजदीक मातृसेवा संघ द्वारा संचालित एक स्कूल को ‘ओप्पो’ के होर्डिंग से पूरी तरह ढंक दिया.


उल्लेखनीय यह हैं कि मनपा का विज्ञापन विभाग पूर्णतः सुस्त हैं, इसलिए शहर अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिंग से पटा हुआ है. कड़की के दौर से गुजरने वाली मनपा ने इस विभाग के मार्फ़त शहर में अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर बाजारों पर कड़क कार्रवाई करते हुए आर्थिक जुर्माना थोंपा तो शहर भी साफ़ और प्रशासन को आय का मार्ग प्रसस्त हो सकता है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.