
नागपुर: धरमपेठ के बदनाम रूफ 9 रेस्त्रां के अतिक्रमण पर शनिवार को ढहा दिया गया। मनपा का अतिक्रमण निर्मूलन दस्ता, पुलिस और अग्निशमन दस्ता की संयुक्त टीम ने मिलकर इस रेस्त्रां का अवैध अतिक्रमण का बड़े पैमाने पर सफाया कर डाला।
याद दिला दें कि यह वही रेस्त्रां है जहां बीते महीने देर रात सीताबर्डी पुलिस टीम ने डीसीपी निलेश भर्णे ने छापामार कार्रवाई के दौरान शराब की बोतलों समेत हुक्का पार्लर की सामग्रियां आदि संदिग्ध चीजें ग्राहकों को परोसते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस रेड के दौरान पुलिस टीम को यहां बर्थडे पार्टी के दौरान ये सारी सामग्रियां बरामद हुई थीं। इस बर्थडे पार्टी में आए मेहमानों को शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने हुक्का, 2 से 3 विदेशी शराब की बोतलें और खान पान की सामग्रियां पाई गई थीं। इस के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने से परिसर के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...










