Published On : Mon, Jul 2nd, 2018

धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बिगड़ रही है शहर की कानून और सुरक्षा व्यवस्था – नितिन गड़करी

Advertisement

Nitin Gadkari

नागपुर : शहर में अनाधिकृत धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त किये जाने की शुरू कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने नाराजगी जताई है। गड़करी के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान जनभावनाओं का आदर नहीं किया जा रहा है। नागपुर से सांसद गड़करी ने जिलाधिकारी,मनपा आयुक्त और एनआयटी सभापति को पत्र लिखकर कार्रवाई के दौरान जनभावना का आदर करने की अपील की है।

इस पत्र में गड़करी ने कहाँ है की वो शहर के सांसद है इसलिए जनता की भावना का आदर करना उनका दायित्व है। उनके पास शिकायतें आ रही है जिसमे ये कहाँ जा रहा है की कार्रवाई ग़लत है। उच्चन्यायालय के आदेश का सहारा लेकर बस्तियों के भीतर बनाये गए धार्मिकस्थलों को भी तोड़ा जा रहा है। मनपा,एनआयटी और जिला प्रशासन को लिखे इस पत्र में कार्रवाई की वजह से कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर ख़तरा निर्माण हो जाने की बात गड़करी द्वारा कहीं गई है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर बने नियम का उल्लेख करते हुए पत्र में कहाँ है की ऐसे अतिक्रमण को हटाने का नियम है। यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण को हटाया जा सकता है लेकिन शुरू कार्रवाई की आड़ में निवासी बस्तियों में ही बुलडोजर चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने का अधिकार स्थानीय विकास संस्था के पास है। अतिक्रमण को अ,ब,क तीन भागों में विभाजित करने का प्रावधान है।

इसके अलावा विकास संस्था के पास धार्मिक स्थल को नियमित करने का भी प्रावधान है इसलिए जिन धार्मिक स्थलों को नियमित किया जा सकता है उसे नियमित किया जाये। साथ ही जनभावना का आदर करते हुए जन सहयोग से अति आवश्यकत अतिक्रमण को हटाया जाये।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.