Published On : Sat, Sep 5th, 2020

अधिकारीयों की मिली भगत और राजनैतिक संरक्षण से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद

Advertisement

नागपुर – सेन्ट्रल एवेन्यु रोड के पीछे होटल वुडलैंड के पास लोधीपुरा में एक व्यवसायी द्वारा बस्ती के लोगों को डरा धमका कर सैंक्शन प्लान की धज्जियाँ उड़ाते हुए पांच मंजिला व्यावसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण रहवासी बस्ती में किया जा रहा है।

बस्ती के लोगों के विरोध करने के बावजूद अतिक्रमणकारी श्री शंकर नानिकराम नागदिवे द्वारा अपने राजनेतिक संबंधों एवं अधिकारीयों से मेल मिलाप का लाभ उठाते हुए बड़ी तेजी से बांधकाम कर रहा है। लेकिन आज दिनांक ०५/०९/२० को जब नानिकराम सेंट्रल अवेनुए के बैकअप रोड की तरफ कॉलम डाल पक्का अतिक्रमण की तय्यारी करने लगा तो लोगों का आक्रोष बढ़ गया| बस्ती के लोगों का जमवाडा लगने पर नानिकराम ने भी अपने कुछ विशेष तरह के लोगों को जमा करना शुरू कर दिया और कानून को ताक पर रखते हुए बस्ती के लोगों को धमकाते हुए कहने लगा कि तुम लोगों को जो करना है वह कर लो। सेंट्रल एवेन्यु पर चल रहे मेट्रो कार्य को देखते हुए यह बैकअप रोड काफी महत्वपूर्ण है।

यही नहीं यहाँ बस्ती के लोग “नवरंग गणेश उत्सव मंडल” के माध्यम से हर साल पिंडाल भी लगाते हैं, मंडल के अध्यक्ष श्री शुभम राजू गौर ने बताया कि इस साल कोरोना के चलते सार्वजनिक उत्सव नहीं मनाया गया जिसका फायदा उठाते हुए नानिकराम तेज़ी से अतिक्रमण कर रहा है।

Advertisement

नानिक राम को इस प्लाट पर ५०४ स्क्वायर फिट पर निर्माण कार्य करने की मंज़ूरी मिली थी जबकि वह कुल ९०० स्क्वायर फिट जगह पर निर्माण कार्य कर चूका है।

इस संबंध म.न.पा. उपायुक्त गांधीबाग झोन को दिनांक २८/११/२०१९ को बस्ती के लोगों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से लिखित शिकायत भी दी गई थी परन्तु अधिकारीयों के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी. आज दिनांक ०५/०९/२० को ताज़ा मामले से स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई तथा मनपा आयुक्त को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी है। जल्द कुछ कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की शांति भंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.