Published On : Thu, Nov 30th, 2017

बडगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी

Advertisement

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 आतंकियों को मार गिराया गया। बडगाम जिले के पखेरपोरा में सुबह से चल रहा सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को पखेरपारा के फुल्तीपोरा इलाके में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया।

Advertisement

जिसके बाद खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर भागने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान पखेरपोरा का पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने लगा।

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। इस ऑपरेशन में सेना की 10 गढ़वाल के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) शामिल है। इलाके में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा को बाधित कर दिया गया है।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime #loot #maharashtranews

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime...

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews #crime #fakeofficer #latestnews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews...

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar #madhyapradesh

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar...

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan #latestnews #fraud

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges