Published On : Thu, Apr 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

धर्मांतरण और लव जिहाद के आरोपियों का ” एनकाउंटर ” करो ” फांसी दो “- प्रवीण तोगड़िया

नासिक और अमरावती केस को लेकर आर-पार की हुंकार " बेटी बचाओ-सावधान " अभियान लॉन्च
Advertisement

क्या भारत में एक बार फिर मुगलों जैसा दौर लौट आया है ? क्या बहन-बेटियां आज भी सुरक्षित नहीं हैं? ये हम नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का कहना है। गोंदिया पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने ‘लव जिहाद’ और ‘धर्मांतरण’ के खिलाफ एक ऐसी हुंकार भरी है, जिससे पूरे देश की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने सीधे तौर पर अपराधियों के ‘एनकाउंटर’ और ‘फांसी’ की मांग कर दी है।गोंदिया के सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आज 16 में गुरुवार को जब डॉ. प्रवीण तोगड़िया पहुंचे, तो माहौल भगवामय हो गया। नागपुर टुडे से बात करते हुए तोगड़िया के तेवर बेहद तल्ख नजर आए।
नासिक के कॉल सेंटर से लेकर अमरावती, रांची और अब गोंदिया… तोगड़िया ने एक-एक कर उन घटनाओं का जिक्र किया, जिन्होंने देश को हिला कर रख दिया है।

केस फास्ट्रेक कोर्ट में चले , दोषियों को फांसी दी जाए- तोगड़िया
तोगड़िया बोले – “जिस तरह मुगलों के समय में हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, वैसी ही स्थिति आज है।
महाराष्ट्र के नासिक के कॉल सेंटर में हिंदुओं का इस्लाम में धर्मांतरण का षड्यंत्र पकड़ा गया, कल अमरावती में हिंदू नाबालिग बेटियों को लव ट्रैप में फंसाया गया , झारखंड के रांची में भी और यहां गोंदिया में भी हिंदू युवती को लव जिहाद में फंसाने के षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि लव जिहाद और धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले और दोषियों को फांसी दी जाए। नासिक और अमरावती के आरोपियों का तो एनकाउंटर कर देना चाहिए ताकि कोई नमूना दोबारा हिम्मत न करे।
तोगड़िया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा- फिलिस्तीन पूरे अरबिस्तान में जाकर ठोंक रहा है तो भारत के मिराज-राफेल- मिसाइल हिंदुओं को प्रताड़ित करने वालों को , सरहद पार जाकर ठोकने के लिए ही है।

Gold Rate
Apr 15 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तोगड़िया का ‘ मैदान-ए-जंग ‘ ऐलान , फर्जी पहचान से सावधान
धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ सिर्फ सरकार से कानून बनाने की मांग ही नहीं, तोगड़िया ने अब सीधे ‘मैदान-ए-जंग’ में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद’ और ‘राष्ट्रीय बजरंग दल’ , राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी पूरे देश भर के स्कूल कॉलेजों में , गांव में- मोहल्ले में ” बेटी बचाओ-सावधान अभियान” शुरू करने जा रहा है।
तोगड़िया ने एक बेहद चौंकाने वाली चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अब किसी के ID कार्ड पर भी भरोसा मत कीजिए, क्योंकि षड्यंत्रकारी अब फर्जी पहचान ( नाम) लेकर घूम रहे हैं।

तोगड़िया ने अपने एक्शन प्लान
” बेटी बचाओ-सावधान अभियान का उल्लेख करते कहा- हमारी एक भी बहन बेटी लव जिहाद- धर्मांतरण का शिकार न बने , किसी के आधार कार्ड पर भी भरोसा नहीं करेंगे , डुप्लीकेट आधार कार्ड लेकर आज नाम बदलकर नमूने घूम रहे हैं।
इसलिए स्कूल, कॉलेजों, गांव और मोहल्लों में जाकर 5 साल की बच्ची से लेकर युवतियों तक को जागरूक किया जाएगा कि वे फर्जी पहचान पत्रों और डुप्लीकेट दस्तावेजों से सावधान रहें , इस बात का आह्वान भी उन्होंने हिन्दुओं से किया।

महिला आरक्षण के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून जरुरी- तोगड़िया
तोगड़िया ने जहाँ एक तरफ लोकसभा में आज प्रस्तुत महिला आरक्षण बिल का स्वागत किया, वहीं दूसरी तरफ जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सरकार को बड़ी नसीहत दे डाली।

उन्होंने साफ कहा कि केवल ‘परिवार नियोजन’ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आएगी इस सोच से काम नहीं चलेगा, बल्कि एक सख्त कानून की जरूरत है ताकि हिंदू अल्पसंख्यक न बन जाए।

बहरहाल तोगड़िया का यह ‘एनकाउंटर’ वाला बयान और ‘बेटी बचाओ-सावधान’ अभियान आने वाले दिनों में क्या रंग लाता है, यह देखना दिलचस्प होगा लेकिन एक बात साफ है-लव जिहाद और धर्मांतरण के मुद्दे पर तोगड़िया ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement