Published On : Fri, Jun 13th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

करुणा और सेवा के साथ जीवन को संबल: नि:शुल्क जयपुर फुट वितरण शिविर का आयोजन

शालिनीताई मेघे हॉस्पिटल अँड रिसर्च सेंटर (SMHRC), वानाडोंगरी में नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर
Advertisement

 

वंचितों को फिर से खड़े होने का अवसर: SMHRC और रोटरी का संयुक्त प्रयास

मध्य भारत में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बन चुका शालिनीताई मेघे हॉस्पिटल अँड रिसर्च सेंटर (SMHRC), वानाडोंगरी, नागपुर ने केवल तीन वर्षों में 450 बेड से बढ़कर 1020 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का रूप ले लिया है। SMHRC का उद्देश्य हमेशा से करुणा एवं गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवा प्रदान करना रहा है, विशेषकर वंचित और जरूरतमंद वर्ग के लिए।

इस सेवा-भावना को आगे बढ़ाते हुए, SMHRC रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3030, रोटरी क्लब ऑफ नागपुर नॉर्थ और साधु वासवानी मिशन, पुणे के सहयोग से एक नि:शुल्क कृत्रिम अंग (जयपुर फुट) वितरण शिविर का आयोजन रविवार, 22 जून 2025 को SMHRC परिसर, हिंगणा रोड, वानाडोंगरी, नागपुर में करने जा रहा है।

Advertisement

यह पुण्यकार्य हिंगणा विधानसभा के विधायक माननीय श्री समीरजी मेघे की प्रेरणा से किया जा रहा है, जो माननीय श्रीमती शालिनीताई दत्ताजी मेघे (माईसाहेब) जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है । माईसाहेब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और स्वास्थ्य सेवा को समर्पित किया है । इस अवसर पर श्री समीरजी मेघे द्वारा व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है, जो उनके समाज के दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

जयपुर फुट, विश्व स्तर पर प्रसिद्ध और अत्यंत किफायती कृत्रिम अंग है, जिसने हज़ारों लोगों को फिर से चलने और आत्मसम्मान से जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।

माननीय श्री समीरजी मेघे ने इस अवसर पर कहा,
“यह शिविर माईसाहेब से मिली करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। किसी को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करना और आत्मनिर्भर बनाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि यह पहल ज़रूरतमंदों की ज़िंदगी में आशा और आत्मगौरव वापस लाए।”

डॉ. अनुप मरार, Director, DMIHER (DU), ने कहा,
“SMHRC हमेशा से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देता आया है — चाहे वो महाआरोग्य शिविर हों, टेलीमेडिसिन की सुविधा या फिर पुनर्वास सेवाएं। यह शिविर हमारी समावेशी स्वास्थ्य सेवा की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।”

श्रीमती मनीषा मंघानी, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ नागपुर नॉर्थ, ने कहा,
“रोटरी का आदर्श है – ‘सेवा सर्वोपरि’। यह पहल हमारे इसी मूल मंत्र के अनुरूप है। हमें गर्व है कि हम रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3030 के गर्वित गवर्नर श्री राजिंदरसिंह खुराना के नेतृत्व में इस नेक कार्य में भागीदार हैं।”

श्री राजीव वरभे, अध्यक्ष, आदिवासी कल्याण समिति, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3030, ने कहा,
“SMHRC ने हमेशा समुदाय-आधारित स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। समर्पित डॉक्टरों, सामाजिक संस्थाओं और दूरदर्शी नेतृत्व के सहयोग से यह शिविर वास्तव में एक परिवर्तनकारी प्रयास सिद्ध होगा।”

डॉ. सुधीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, SMHRC ने बताया कि डॉ. वसंत गावंडे , विभागाध्यक्ष, अस्थिरोग विभाग, इस शिविर का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ डॉ. शिवम गुप्ता, कु. भाग्यश्री गोहाने, श्री अजय ठाकरे, डॉ. सीमा सिंह और श्री नीरज कलीहारी की टीम कार्य करेगी।

लॉजिस्टिक जानकारी देते हुए, श्री अश्विन रडके, विशेष कर्तव्य अधिकारी (सामुदायिक सेवा), SMHRC ने बताया:
शिविर का समय: रविवार, 22 जून 2025 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
स्थान: SMHRC परिसर, वानाडोंगरी, हिंगणा रोड, नागपुर
प्रक्रिया में शामिल होंगे – पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ऑर्थोपेडिक मूल्यांकन और माप। कृत्रिम अंगों की कस्टमाइज्ड निर्माण प्रक्रिया के बाद लगभग 30 दिनों में वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह संपूर्ण सेवा नि:शुल्क है, लेकिन पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है।
आम नागरिकों से अनुरोध है कि इस शिविर की जानकारी अधिक से अधिक ज़रूरतमंदों तक पहुँचाएँ।

पंजीकरण व जानकारी के लिए संपर्क करें:

  • श्री राजीव वरभे – 98226 97091
  • श्री अश्विन रडके – 97669 13707
  • श्री वधवानी – 80550 88088

प्रेस वार्ता में श्रीमती ज्योति कपूर (अध्यक्ष, जयपुर फुट, आरआईडी 3030), माननीय क्लब सचिव-डॉ. अली अकबर मैनम, चिकित्सा डायरेक्टर  -डॉ श्याम वाधवानी, श्री अमित दास, श्री संकेत सुरकार, डॉ. नुरूल अमीन और अन्य गणमान्य उपस्थित थे, जिन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस सामूहिक प्रयास की सराहना की।

यह विज्ञप्ति जनहित में जारी की गई है – शालिनीताई मेघे अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3030 और साधु वासवानी मिशन, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.