Published On : Tue, Aug 18th, 2020

नागपुर में ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट पर जोर – मुंढे

Advertisement

नागपुर: मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि शहर में कोरोना पर नियंत्रण के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया जा रहा है। “मिशन बिगीन अगेन’ में शिथिलता देने के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और मृत्यु दर बढ़ी है। रोजाना 3 हजार नागरिकों की कोविड जांच की जा रही है। अगस्त में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

मनपा द्वारा 24 लाख जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया था। अब तक 70 हजार से ज्यादा नागरिकों की जांच की गई। इसमें से 11894 मरीज पॉजिटिव मिले है। आयुक्त ने बताया कि फिलहाल आरटीपीसीआर जांच पर जोर दिया जा रहा है।

औरंगाबाद पैटर्न लागू किया जाए
महापौर संदीप जोशी ने कहा कि मनपा व्यवस्था को और अधिक सक्षम करने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने औरंगाबाद पैटर्न लागू करने की सलाह दी है। मोहन मते, पूर्व राज्यमंत्री परिणय फुके, विधायक कृष्णा खोपड़े, नागो गाणार, प्रवीण दटके, उपमहापौर मनीषा कोठे, दयाशंकर तिवारी ने भी विचार रखे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.