Published On : Wed, May 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

EMI हो सकती है महंगी, RBI ने 40 बेसिस अंक बढ़ाकर रेपो रेट को 4.4 फीसदी किया

Advertisement

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बेंचमार्क पॉलिसी रेट बढ़ा दिया. आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट में 40 बेसिस पॉइंट या 0.4% की बढ़ोतरी की गई है. यानी अब रेपो रेट 0.4% हो गया है. गवर्नर दास ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का असर महसूस हो रहा है और युद्ध के प्रभाव को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भी समझा है. वहीं, बढ़ती महंगाई को देखते हुए आरबीआई अपने ‘accommodative stance’ यानी उदार रुख को छोड़ते हुए अब बेंचमार्क रेट को बढ़ा रही है.

रेपो दर पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिये कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो दर के तहत बैंकों को अपना पैसा रिजर्व बैंक के पास रखने पर ब्याज मिलता है.

बता दें कि पिछले दो सालों से आरबीआई ने उदार नीति बरकरार रखी थी. अप्रैल, 2022 तक इसके पहले की मौद्रिक नीति समिति की पिछली 11 बैठकों से पॉलिसी रेट यथावत रखे गए थे. अभी इसी महीने की शुरुआत में हुई बैठक में एमपीसी ने नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर बरकरार रखा था.

पॉलिसी रेट में बढ़ोतरी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ गई है. सेंसेक्स इस दौरान 900 अंकों की गिरावट दर्ज कर रहा था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.