Published On : Wed, Nov 21st, 2018

मनपा आयुक्त ने दिया ठेकेदारों से खुली चर्चा के लिए तैयार होने का संकेत दिया

Advertisement

मनपा ठेकेदारों के स्वागत पर नए मनपायुक्त ने सहमति

नागपुर : मनपा ठेकेदार संघ ने विजय नायडू के नेतृत्व में नए आयुक्त अभिजीत बांगर का स्वागत किया. ठेकेदार वर्ग भले ही आर्थिक परेशानी के दौर से गुज़र रहे हैं, बावजूद इसके अपना दर्द बयां किए बिना उनका स्वागत-सत्कार किया. इस दौरान आयुक्त बांगर ने कहा कि वे ठेकेदारों से सभी मसलों पर खुली चर्चा के लिए सदैव तैयार हैं, साथ में वर्तमान कार्यशैली में सुधारने लाने की भी वे कोशिश करेंगे.

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रकाश पोटपोसे, सचिव संजीव चौबे, प्रशांत ठाकरे, शरद दुरागकर, सुभाष गिरडकर, अशोक पंजवानी, दशरथ कुबड़े, कमलेश चाहंडे,अनंत जगनित, युवराज मानकर,नाज़िम अली, सूर्यकांत दरबेश्वर,सुभाष घाटे, आफताब,छोटू बघेल,अखिल नागरारे, अनिल कुंभारे,हाजी परवेज़, राजू वनकर, जिया जगदीश, प्रवीण राउत,आतिश गोटे, सलीम अंसारी, गुरुदयाल राउत,प्रशांत मर्चेटटीवार,चंद्रमणि यादव आदि उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है कि नए आयुक्त के सकारात्मक संकेत से ठेकेदार वर्ग में नई ऊर्जा देखी गई. प्रशासन से सक्षमता से चर्चा करने के लिए मनपा के ठेकेदार वर्ग को बिना किसी पक्षपात के एकमंच पर आना समय की मांग है और प्रशासन से चर्चा करने में सक्षम अध्यन्नशील ठेकेदारों का चयन कर उनके नेतृत्व में प्रशासन से चर्चा की गई तो ठेकेदारों की एकता के साथ उनके साथ हुए अन्याय पर विराम लग सकता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.