Published On : Fri, Dec 8th, 2017

शर्मनाक वीडियो: शराब माफिया ने महिला को जमकर पीटा, कपड़े फाड़े

Advertisement

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ये शर्मनाक घटना राजधानी के नरेला इलाके की है, जहां पर एक शराब माफिया ने नरेला इलाके में शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को सूचना देने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला किया है।

महिला ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने की बात भी कही है। पुलिस ने मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप को सही बताया है, जबकि महिला को निर्वस्त्र किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि बुधवार रात महिला ने नरेला इलाके में सांसी महिलाओं से शराब पकड़वाने में मदद की थी। इसलिए उस महिला पर हमला किया गया।

बता दें कि इलाके से लगभग 350 बोतल शराब पकड़ी गई। शराब पकड़वाए जाने पर शराब माफिया के लोगों ने पुलिस के सामने ही महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। आयोग ने पुलिस से महिला को सुरक्षा देने के लिए कहा था। बुधवार को नरेला पॉकेट 11 में एक महिला पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद, सदस्य प्रोमिला गुप्ता समेत सारिका चौधरी भी मौजूद थीं। इस पंचायत में शामिल महिलाओं ने बताया था कि घरों में अवैध रूप से शराब बेची जाती है

वीडियो साभार : आज तक

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.