Published On : Mon, Oct 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Elon Musk वसूलेंगे Twitter ब्लू टिक के लिए हर महीने 1600 रुपये

Advertisement

ये है प्लानिंग

Twitter डील पूरी हो गई है. इसे अरबपति Elon Musk ने खरीद लिया है. अब इसमें कई बदलाव करने की तैयारी चल रही है. कंपनी के बदलाव से कई लोगों को पैसे भी खर्च कर पड़ सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्लू टिक के लिए ट्विटर चार्ज कर सकता है.

इसको लेकर The Verge ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्लू टिक केवल ट्विटर ब्लू मेंबर्स को दिए जाएंगे. Twitter Blue के लिए कंपनी का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता है. इसमें कई एडिशनल फीचर्स दिए जाते हैं.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Twitter Blue में एडिट ट्वीट और अनडू ट्वीट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. यानी रिपोर्ट की माने तो केवल ट्विटर ब्लू यूजर्स को ब्लू टिक दिया जाएगा. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ब्लू फी भी बढ़ाकर 19.99 डॉलर (लगभग 1600 रुपये) की जा सकती है.

जो लोग पहले से ट्विटर पर वैरिफाइड हैं उनको Twitter Blue सब्सक्राइब करने के लिए 90 दिन का समय दिया जाएगा वर्ना उनके नाम के आगे से ब्लू टिक हट जाएगा. ये अभी साफ नहीं है कि ट्विटर ब्लू टिक वेरिफिकेशन रूल में बदलाव किया जाएगा या नहीं.

Advertisement

अभी ट्विटर डील को एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और मस्क इसमें बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले वो सीईओ पराग अग्रवाल और दूसरे कई मेंबर्स को ट्विटर से निकाल चुके हैं. इसमें पॉलिसी चीफ Vijaya Gadda का भी नाम शामिल हैं.

आपको बता दें कि Twitter Blue में एक ऑप्शन एडिट ट्वीट का भी दिया गया है. इससे यूजर्स के पास ट्वीट को एडिट करने का ऑप्शन होता है. इस फीचर को अमेरिका और दूसरे देशों में इस महीने की शुरुआत में उपलब्ध करवाया गया था. अब इसे सेलेक्टेड भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवाया जा रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.