Published On : Tue, May 21st, 2019

खत्म हुआ इंतजार, आ गई.. फैसले की घड़ी

Advertisement

मतगणना के परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लाइव देखें

तगड़ा पुलिस बंदोबस्तः कैमरा और इलेक्ट्रानिक उपकरण भीतर ले जाने पर पाबंदी

गोंदिया: 11 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान के बाद ईवीएम-वीवीपैट मशीन को खुफिया कैमरों की निगरानी के बीच सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। भंडारा-गोंदिया लोकसभा मतदान क्षेत्र से कुल 18 लाख 8 हजार 734 महिला-पुरूष मतदाताओं में से 12 लाख 34 हजार 896 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 42 दिनों के लंबे इंतजार के बाद भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के लिए फैसले की घड़ी आ गई है। गुरूवार 23 मई को लाल बहादूर शास्त्री जूूनियर कॉलेज (भंडारा) में मतगणना की जाएगी तद्हेतु जिला प्रशासन ने संपूणर्र् तैयारियां पूर्ण करते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है।

14 उम्मीदवारों की किस्मत का है फैसला
गौरतलब है कि, 17 वीं लोकसभा के लिए इस संसदीय क्षेत्र से 14 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम वीवीपैट मशीनों में बंद हो चुका है, जिनकी किस्मत का फैसला गुरूवार 23 मई को होना है।

Advertisement

मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 14 टेबल लगाए गए है। वोटों की गिनती के लिए 330 अधिकारी तैनात रहेंगे तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु 390 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है। मतगणना परिसर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए लोगों की भीड़ जमा होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। मतगणना कार्य के लिए 96 पर्यवेक्षक, 96 सहायक व 102 निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

भंडारा विधानसभा के लिए सबसे अधिक 33 राऊंड

इस बार के चुनाव में पहली बार ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन को जोड़ा गया। पारदर्शिता बनी रहे तद्हेतु 25 प्रतिशत पर्चियों का मिलान भी होना है।
गोंदिया-भंडारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 2184 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की अनुसार तुमसर विधानसभा के लिए 26 राऊंड (रूम नं. 15), भंडारा विधानसभा के लिए 33 राऊंड (रूम नं. 11), साकोली विधानसभा के लिए 29 राऊंड (रूम नं. 12), अर्जुनी मोरगांव के लिए 23 राऊंड (रूम नं. 14), तिरोड़ा के लिए 22 राऊंड (रूम नं. 10) तथा गोंदिया विधानसभा के लिए लिए 26 राऊंड गिनती रूम नं. 16 में की जाएगी । साथ ही ईटीबीपीएस तथा पोस्टल मतपेटियों के लिए चुनाव निर्णय अधिकारी के कक्ष में 2 टेबलें लगायी जाएगी। मतगणना परिसर में मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा व इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना मना है। इसके अतिरिक्त 22 व 23 मई को लाल बहादूर शास्त्री ज्यु. कॉलेज परिसर मार्ग पर सड़क यातायात में परिवर्तन किया गया है। मतगणना हेतु प्रशासन पूर्ण रूप से सजग है तथा मतगणना के परिणाम चुनाव आयोग की बेबसाइट पर लाइव देखें जा सकते है।

– रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.