Published On : Mon, Mar 5th, 2018

हीरा कारोबारी की बेटी से होगी मुकेश अंबानी के बेटे की शादी?

Advertisement

मुंबई: क्या आकाश अंबानी की शादी इस साल श्लोका मेहता से होने जा रही है? सूत्रों का भरोसा किया जाए तो ‘हां, दोनों की शादी इसी साल होगी।’ आकाश, देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। वहीं श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। दोनों परिवारों ने हालांकि इस बारे में टिप्प्णी से इनकार किया है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो सगाई की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में हो सकती है। शादी दिसंबर में हो सकती है। अंबानी व मेहता परिवार एक दूसरे के अच्छी तरह से परिचित हैं।

आकाश और श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में एक साथ पढ़े भी हैं। इस बारे में अंबानी परिवार व उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। वहीं परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि आकाश की शादी या सगाई की कोई तारीख तय नहीं हुई है। मेहता की कंपनी रोजी ब्लू के प्रवक्ता को भेजे गए ईमेल का भी कोई जवाब नहीं आया।

बता दें कि आकाश (27) मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। इसके बाद जुड़वां ईशा और अनंत (22) हैं। रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है। आकाश अभी रिलायंस जियो के बोर्ड में हैं वहीं श्लोका रोजी ब्ल्यू फाउंडेशन की निदेशक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्लोका ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी अमेरिका से एंथ्रोपोलीजी की पढ़ाई की है, इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिक्स साइंस से मास्टर्स इन लॉ किया है। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। श्लोका, रसेल मेहता और मोना की तीन संतानों में सबसे छोटी हैं। यह परिवार विवादास्पद हीरा व्यापारी नीरव मोदी का निकट संबंधी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 मार्च को दोनों की मंगनी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक दोनों की शादी भारत में ही होगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.