Published On : Tue, Dec 11th, 2018

पांच राज्यों का चुनाव परिणाम मोदी-शाह के अहंकार की हार – विलास मुत्तेमवार

Advertisement

नागपुर: पांच राज्यों में मंगलवार को आये चुनाव परिणाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार ने मोदी और शाह के अहंकार की हार क़रार दिया है। चुनाव के मंगलवार को सामने आये परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुत्तेमवार ने कहाँ कि जिस तरह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सरकार को चला रहे थे। उससे उनका घमंड और अहंकार साफ़ दिखता है। देश में आम चुनाव से पहले आये पांच राज्यों के परिणामों को आगामी चुनाव से पहले देश की जनता का मूड माना जा सकता है।

इन परिणामों से तय है कि देश की जनता ने मोदी-शाह की जोड़ी को नकार दिया है। इसका असर 2019 में भी देखने को मिलेगा। बीते साढ़े चार वर्षो के दौरान बीजेपी और प्रधानमंत्री द्वारा जनता से किये गए झूठे वादों से देश की जनता में भारी असंतोष था। काला धन,15 लाख खाते में डालने,दो करोड़ रोज़गार,सीमा पर आतंकवाद ख़त्म करने के वादे आज भी जुमला ही साबित हो रहे है। जनहित के काम करने के बजाय मोदी ने सत्ता में एकाधिकार और संवैधानिक संस्थाओं ( सुप्रीम कोर्ट,आरबीआई,योजना आयोग ) की स्वायत्तता को ख़त्म करने का काम किया। सरकार से सबसे ज़्यादा नाराज़ किसान वर्ग था जिसके द्वारा सरकार को कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन सत्ता के घमंड में इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

यह चुनाव परिणाम न केवल बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है बल्कि कांग्रेस के सत्ता वापसी की ओर इशारा है। इन चुनाव परिणामों का असर कुछ महीने बाद होने वाले आम चुनाव में होगा और कांग्रेस की केंद्रीय सत्ता में वापसी होगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.