Published On : Wed, Apr 15th, 2015

धारणी : 34 ग्रापं चुनाव हेतु मतदान 22 को

Advertisement


दादरा, रेहट्या में निर्विरोध

धारणी (अमरावती)। तहसील की 34 ग्राम पंचायत के होने जा रहे है. इनमें से दादरा, रेहट्या में निर्विरोध होंगे. जिससे इन दोनों तहसीलों के अलावा 32 ग्रापं के लिए मतदान प्रक्रिया 22 अपैल को होगी. इन 32 ग्राप के लिए 635 उम्मीदवार चुनावी  मैदान में है. मतदान के लिए चुनाव यंत्रणा सज्ज है.

तहसील के दादरा, रेहट्या में निर्विरोध चुनाव होने से सभी ओर इसे आदर्श माना जा रहा है. तहसील की सभी ग्रापं के सरपंच पद आदिवासियों के लिए आरक्षित है.  जिनमें से 18 पद आदिवासी महिलाओं के लिे आरक्षित है. यह आरक्षण ड्रा पध्दति से निकाला गया है. सभी जिप शालाओं में मतदान केन्द्र बनवाए जा रहै है. जबकि मतगणना धारणी के पास स्थित सर्वशिक्षा अभियान की इमारत में में होगी.

तैयारियां पूर्ण
इस चुनाव के लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. सभी  मतदान केन्द्रों के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति हो चुकी है. चुनाव अधिकारी भामकर के मार्गदर्शन में चुनाव पूरी तरह पारदर्शक रुप से होंगे. इवीएम की जांच की जा चुकी है. मतदान व मतगणना के दौरान पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त होगा.

-भुसारी, सहायक चुनाव अधिकारी

Advertisement
Representational pic

Representational pic

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.