
कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 23,511 मतदाताओं ने सुबह 10 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 15,886 पुरुष और 7,625 महिला मतदाता शामिल हैं।
जिलावार स्थिति –
– नागपुर : कुल 1,44,466 मतदाता, 13,691 ने किया मतदान – 9.48%
– वर्धा : सबसे अधिक मतदान, 21,742 में से 2,334 मतदाता – 10.73%
– गडचिरोली : 13,608 में से 1,353 मतदाता – 9.94%
– चंद्रपूर : 32,262 में से 2,749 मतदाता – 8.52%
– भंडारा : 21,349 में से 1,667 मतदाता – 7.81%
– गोंदिया : सबसे कम मतदान, 22,176 में से 1,717 मतदाता – 7.74%
सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा अपर आयुक्त प्रदीप कुलकर्णी ने यह आंकड़े जारी किए हैं।



