Published On : Wed, Nov 10th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

10 दिसंबर को महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटों का चुनाव

Advertisement

16 नवंबर से शुरु होगी नामांकन की प्रक्रिया

मुंबई: राज्यपाल (Governor) कोटे वाली विधान परिषद की 12 सीटों का पेंच अभी बझा हुआ है। इस बीच स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र की 6 विधान परिषद सीटों (Legislative Council Seats) के लिए 10 दिसंबर को चुनाव कराने की घोषणा चुनाव आयोग (Election Commission) ने की है। जिसको लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधान परिषद के रास्ते विधानभवन (Vidhan Bhavan) में जाने वाले जोड़ तोड़ की कोशिश में जुट गए हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, मुंबई (Mumbai) की दो सहित नागपुर (Nagpur), कोल्हापुर (Kolhapur), अकोला-बुलढाणा (Akola-Buldhana) और धुलिया जिले (Dhulia districts) में एक-एक सीट के लिए चुनाव कराए जाने हैं। अहमदनगर और सोलापुर में फिलहाल चुनाव नहीं कराया जाएगा।

ये हो रहे सेवानिवृत्त
जनवरी माह में जो विधान परिषद सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनमें शिवसेना के रामदास कदम, कांग्रेस के भाई जगताप, सतेज पाटिल, भाजपा के अमरीश पटेल, शिवसेना के गोपी किशन बजोरिया और भाजपा के गिरिशचंद्र व्यास का नाम शामिल है।

Advertisement

चुनाव कार्यक्रम
16 से 23 नवंबर तक किया जा सकता है नामांकन
24 को नामांकन पत्रों की जांच
26 नवंबर तक लिया जा सकता है नामांकन पत्र
10 दिसंबर को मतदान
14 को मतगणना

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.