Published On : Mon, Sep 26th, 2016

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्ममता से हत्या

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर में सोमवार दिन दहाड़े एक बुजुर्ग महिला की गर्दन में कैची घोपकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सक्करदरा पुलिस थाना के ठीक सामने ओमनगर में हुई। मृतक का नाम शशिकला नाशिकराव ठाकरे (65) है। भरी दोपहर हुई इस घटना से पुरे परिसर में सनसनी फ़ैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन दहाड़े हुई यह वारदात लूट के इरादे से की गई है। पुलिस की माने तो वारदात के बाद घर की तलाशी लेने पर सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगद गायब है। इसलिए अब तक कयास यही है कि बुजुर्ग महिला की हत्या लूट के इरादे से ही की गई होगी। खास बात है की घर के अंदर बैठक कक्ष में पुलिस ने चाय के कप भी बरामद किये है। जो कई तरह के सवाल पैदा कर रहे है।

elderly-woman-murdered-in-her-house-in-sakkardara
शशिकला को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे ने कैची के माध्यम से चेहरे और गर्दन पर कई वार किये। मृतक की लाश की गर्दन पर हत्या के लिए प्रयोग की गई कैची गर्दन में ही फसी बरामद हुई है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के माध्यम से शशिकला के 2 बजकर 45 मिनट तक सही सलामत होने की जानकारी सामने आई है। उसकी इस वक्त तक तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल पुलिस आइस हत्याकांड से जुड़े सबूतों और सुराख को खोजने में जुटी है। हत्यारे ने बड़ी निर्ममता से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने वाले इलाके में हुई यह घटना सुरक्षा से जुड़े कई सवाल खड़े करती है। पुलिस फिलहाल इस हत्या के मकसद को जानने और हत्यारे की खोज में जुटी है। वारदात के बाद जोन 4 के डीसीपी श्रीधर, डीसीपी क्राइम रंजन कुमार शर्मा ने मौकाए वारदात का जायजा लिया। मामले की जाँच के लिए फोरेंसिक और डॉग स्कॉड टीम की भी मदत सबूत जुटाने के लिए की ली गई है।

मृतक महिला अपने 35 वर्षीय बेटे अमित नाशिकराव ठाकरे, बहु और 5 वर्षीय पोती के साथ रहती थी। मृतक का बेटा वर्धा में बाबूराव देशमुख कॉलेज में HOD पद पर कार्यरत है जबकि उसकी पत्नी शुभांगी ठाकरे रायसोनी कॉलेज में लेक्चरर है।
sakkardara-murder
sakkardara-murder-2

Advertisement

sakkardara-murder-3

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.