Published On : Wed, Apr 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

धंतोली में तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

नागपुर: शहर के धंतोली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा धंतोली इलाके में एफसीआई गोदाम के गेट के सामने सिमेंट रोड पर हुआ। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MH-31-FA-8089) के चालक ने पीछे से साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मृतक की पहचान दुधराव लक्ष्मण पाटील के रूप में हुई है, जो देवनगर इलाके के निवासी थे। बताया गया है कि वे साइकिल से अजनी चौक से मेडिकल अस्पताल की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद आरोपी चालक घायल बुजुर्ग की मदद किए बिना मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल पाटील को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में मृतक के भतीजे पवन पाटील की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस बाइट (साईनाथ रामलोड, पुलिस निरीक्षक, धंतोली थाना):
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार द्वारा साइकिल सवार को टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement