Published On : Tue, Mar 9th, 2021

गणेशपेठ में बुजुर्ग सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या

नागपुर-हेल्थ केयर प्रोडक्ट बेचनेवाली कंपनी के एक ऑफिस में सफाई कर्मचारी की निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी गई.मृतक का नाम लक्ष्मन मलिक है. मंगलवार सुबह 10:15 बजे यह घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार गणेशपेठ बसस्टैंड के सामने रजत संकुल नामक बिल्डिंग है. बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर हेल्थ केयर प्रोडक्ट बेचनेवाली कंपनी का ऑफिस है. यहां पर लक्ष्मन मलिक सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था. वो जरीपटका का रहनेवाला था.

ऑफिस बंद होने के बाद वो वही रहता था. हमेशा की तरह सोमवार को शाम को सभी कर्मचारी जब निकल गए तब मलिक वही रुका. आज सुबह 10:15 बजे के दौरान ऑफिस खोलने के लिए जब कर्मचारी पहुंचे, तब मलिक खून से सना पड़ा हुआ दिखाई दिया और उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे. इसके साथ ही गले पर पेचकस या कैची से वार करने के घाव थे.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह देखते ही कर्मचारियों ने इसकी जानकारी गणेशपेठ पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक भरत क्षीरसागर और पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे. बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज लिए गए है. फिंगप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंचा था. इस मामले में आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement