Published On : Thu, Feb 28th, 2019

एकता कप टी-10 टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट कच्छी वीसा ग्राउंड में आज से

Advertisement

नागपुर: एकता क्लब, नागपुर के तत्वावधान में विभिन्न समुदायों को जोड़ने के लिये व एक ही मंच पर सभी को लाने हेतु अभिनव प्रयास के अतंर्गत गुरुवार 28 फरवरी से रविवार 3 मार्च तक टी-10 टेनिस बाॅल एकता कप-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कच्छी वीसा ग्राउंड, लकड़गंज में किया गया है। इस टूर्नामेंट में शहर की 16 समाजों की टीमें हिस्सा लंेगी।

संयोजक राम गोयल, भूपेंद्र चेलानी, करण तायल ने बताया कि टूर्नामंेट का उद्घाटन 28 फरवरी को शाम 6 बजे कच्छी वीसा ग्राउंड में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा खोपड़े, नरेंद्र बाल्या बोरकर, दुनेश्वर पेठे, अभिजीत वंजारी, उमाकांत अग्निहोत्री, नीलेश अग्रवाल, प्रदीप कोठारी, अफजल भाई मिठा, प्रकाश गोयल, नीलेश अग्रवाल, रतन पोद्दार, आरिफ नागानी, नीरज अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल होंगे। टूर्नामेंट में अग्रवाल समाज, जैन, माहेश्वरी, पंजाबी ,सिंधी, मुस्लिम, मेमन जमात, छत्तीसगढ़ी समाज, हलबा समाज सहित अन्य समाज शामिल हैं। मैच सुबह 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक खेले जाएंगे।

कार्यक्रम की सफलतार्थ गोपाल खंडेलवाल, रिंकू जैन, रोहन दिक्षित, आशीष तायल, अभिषेक लुनावत, आकाश अरोरा, हरीष भूतड़ा, विक्रम सुंगध, चिराग जोशी, जुबेर अली, शीतल जेजानी, आबिद बेरा, दिवेश आया, वसंत देशमुख, सोहेल नागाणी, पवन धानुका, राहुल मांैदेकर, रोहित खोपड़े, हर्षित भंसाली, श्रीकांत सारडा, संदीप हर्ष, अमित भोयर सहित अन्य प्रयासरत हैं। एकता क्लब उद्घाटन समारोह में सभी से उपस्थिति की अपील की गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.