Published On : Fri, Jun 22nd, 2018

खड़से ने दमानिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया दायर

Advertisement

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया और बीजेपी नेता एकनाथ खड़से के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दमानिया के खिलाफ जळगाव अदालत में एकनाथ खड़से ने मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। और खड़से ने कहा की यह न्यायिक लड़ाई ऐसेही जारी रहेगी।

यदि आप सच्चे मर्द है, तो उच्च न्यायालय में मुझसे लड़के दिखाओ, ऐसी चुनौती अंजलि दमानिया ने खड़से को दी थी। खडसे ने दायर किये अपराध में पुलिस गिरफ्तार करने से पहले ही दमानिया जळगाव के पुलिस अधीक्षक के सामने उपस्थित हुई थी। इस समय, दमानिया ने पत्र परिषद लेकर कहा कि, खड़से ने अदालत और पुलिस को गुमराह करके मेरे खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर किया, ऐसा आरोप दमानिया ने लगाया।

दमानिया को जवाब देते हुए खडसे ने कहा कि, अदालत की लड़ाई निचली अदालतों से शुरू होती है। सीधे उच्च न्यायालय या सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते हैं।

दमानिया ने सीधे अदालत का निषेध किया और अविश्वास दिखाया। साथ ही खडसे अदालत पर दबाव डाल सकते है, ऐसी छवि तैयार हुई। इसलिए, हमारे मानहानि के कारण, हम दमनिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कर रहे हैं, ऐसा खड़से ने कहा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.