Published On : Fri, Sep 4th, 2020

Covid-19: भारत में 24 घंटे में मिले कोरोना के करीब 84 हजार मरीज, कुल केस 39 लाख पार

Advertisement

नागपुर- देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 39 लाख 36 हजार 748 हो गई है. लगातार दूसरे दिन कोरोना के 80 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं. 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 83,341पॉजिटिव केस बढ़े. गुरुवार को 67,491 लोग ठीक हुए हैं और 1,096 मरीजों की जान भी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 8 लाख 31 हजार 124 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 30 लाख 37 हजार 152 लोग रिकवर कर चुके हैं. इस वायरस से अब तक 68 हजार 472 मरीजों की जान जा चुकी है.

इनमें 70% जानें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में ही गईं हैं. प्रति 10 लाख आबादी पर मौतों के लिहाज से भारत की स्थिति काफी देशों से बेहतर है. इस मामले में यह 83वें स्थान पर है. यहां 10 लाख आबादी पर 49 मौत हो रही हैं. पेरू में यह आंकड़ा 885 और अमेरिका में 573 है. वहीं, भारत तीसरा देश है, जहां सबसे ज्यादा जान गई है.

कोरोना का रिकॉर्ड
एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 11.70 लाख सैंपल की जांच की गई. वहीं, एक दिन में रिकॉर्ड 68,584 मरीज स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 77.09 प्रतिशत हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.75 प्रतिशत हो गई. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 8,15,538 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 21.16 प्रतिशत है.

कोरोना से प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल

Advertisement

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 18 हजार 105 नए केस सामने आए हैं. इसी के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 5 हजार 428 हो गई है. अब तक 8 लाख 43 हजार 844 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. गुरुवार को 391 लोगों की मौत हो गई.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है. दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 2,737 नए मामले सामने आए हैं. कुल मामले 182306 हो गए हैं. गुरुवार को 19 और लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा अब 4500 हो गया है. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 17,692 हैं.

गुजरात में भी कोरोना के केस एक लाख के पार हो गए हैं. यहां पर 24 घंटे में 1325 नए केस सामने आए हैं और 16 लोगों की मौत हुई है. गुजरात में कोरोना के कुल 1,00,375 केस हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 24 घंटे के भीतर कोरोना के 5,776 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,47,101 हो गई है. 24 घंटे के भीतर 76 संक्रमितों की मौत हुई है. राहत की बात है कि अब तक कुल संक्रमितों में से 1,85,812 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वर्तमान में 57,598 एक्टिव केस का इलाज चल रहा है.

बिहार में पिछले 24 घंटे में 1572 लोग स्वस्थ हुए हैं. राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या 16451 हो गई है, जबकि रिकवरी रेट बुधवार की अपेक्षा घटकर 87.91 फीसदी हो गया है. रिकवरी रेट 88 फीसदी है. गुरुवार को कोरोना के गंभीर संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई.

मृत्यु दर में गिरावट, रिकवरी रेट बढ़ा

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.74% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है. ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

अमेरिका-ब्राजील में हैं दुनिया के 39% कोरोना मामले

दुनिया में अमेरिका और ब्राजील कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. दुनिया के 39 फीसदी कोरोना मामले अमेरिका और ब्राजील में हैं. यही नहीं, कोरोना से 36 फीसदी मौतें भी इन्हीं दोनों देशों में हुई है. लेकिन पिछले 24 घंटे में यहां मामलों की संख्या और मौत का आंकड़ा घटा है. यहां क्रमश: 44,475 और 44,728 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि क्रमश: 1,094 और 830 मौत हुई हैं. पिछले कुछ दिनों से दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में बढ़ रहे हैं. इसके बाद अमेरिका और ब्राजील में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.