Published On : Sun, May 20th, 2018

क्रेझी केसल: 8 युवक डूबे, दो की मौत, एक गंभीर

Advertisement


नागपुर : पिकनिक के लिए क्रेझी केसल में गए कॉलेज के 7 युवक और 1 महिला पानी में दुब गई। पांच युवाओ को तुरंत मदद मिलने के कारण उनकी जान बच गई। दो युवको कि मौत हुई और एक गंभीर अवस्था में अस्पताल में मौत से जूझ रहा है। यह घटना आज दोपहर 1 से 1.30 बजे के बीच हुई।

अक्षय बिंड (उम्र 19 वर्ष) और सागर गंगाधर सहस्रबुद्धे (उम्र 20 वर्ष) यह मृतकों के नाम हैं। स्नेहल मोरघडे (उम्र 19 साल) इसकी हालत गंभीर है। दोस्तों ने साथ दिया इसलिए नयन पाठराबे, अक्षय अंबुलकर, आदर्श रामटेके, आदित्य खवले बच गए।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अंबाझरी रोड स्थित क्रेझी केसल में रविवार के दिन ज्यादा भीड़ रहती है। क्रेझी कैसल का प्रशासन एक विशिष्ट समय के लिए इस स्विमिंग पूल के पानी में सागर की तरह कृत्रिम लहरें बनाता है। उसमे तैरने का आनंद लेने के लिए रविवार दोपहर अलग-अलग उम्र के सैकड़ों लोग थे। प्रशासन ने विद्युत उपकरणों का उपयोग करके पानी में तरंगें बनाईं। इस दौरान तैरना नहीं आने के बाद भी अक्षय बिंड, सागर गंगाधर सहस्रबुद्धे, स्नेहल मोरघडे, नयन पाठराबे, अक्षय अंबुलकर, आदर्श रामटेके, आदित्य खवले पानी की गहराई में गए। और पानी में डूब गए।

Advertisement

उसके बाद यह बात यश भरद्वाज और ऋतुज देव के ध्यान में आते ही उन्होंने शोर मचाया और प्रशासन से लहरे बंद करने के लिए कहा। फिर मानवी श्रृंखला बनाकर नयन पाठराबे, अक्षय अंबुलकर, आदर्श रामटेके और आदित्य खवले को बाहर निकला। कुछ देर बाद अक्षय, सागर और स्नेहल को भी निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह लोग जब बेहोशी में थे तब भी यहां के कर्मचारी या बाउंसर ने किसी भी तरह से मदद नहीं की। इन दोस्तों ने ही ऑटो बुलाकर वॉकहार्ट अस्पताल ले आए। अस्पताल में अक्षय और सागर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्नेहल पर आईसीयू में इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत गंभीर है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के रिश्तेदार और दोस्त बड़ी संख्या में वॉकहार्ट पहुंचे। अस्पतला में ही उन्होंने क्रोध व्यक्त किया। प्रत्यक्षदर्शी ने दी गई जानकारी के अनुसार क्रेझी केसल का प्रशासन इस घटना का जिम्मेदार है ऐसा आरोप लगाया। मृतकों के परिजनों ने क्रेझी केसल पर शिकायत दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges