Published On : Thu, Jan 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

प्रयासों से समृध्दी अवश्य मिलेंगी…ठाकरे

Advertisement

….राष्ट्रिय युवा दिन मनाया गया
…उपराजधानी के 4 उधोजक़ो का सम्मान -महाराष्ट्र कांग्रेस उद्योग, व्यापारी सेल का आयोजन

नागपुर – स्वामी विवेकानंद ने हमेशा लोगों को उर्जावान बनने की सीख दी. वे कहते थे. युवाओं उठो जागो और तब तक नही रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये. जितने अधिक प्रयास होंगे उतनी ही अधिक समृध्दी पा सकोंगे. रजवाड़ा पॅलेस स्थित महाराष्ट्र प्रदेश उद्योग व व्यापारी सेल व्दारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती निमित्त राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधायक व नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री विकास ठाकरे ने व्यक्त किया. श्री ठाकरे ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह याद रखना बेहतर होगा कि सभी सफल व्यवसाय नैतिकता की निव पर आधारित होते है. उन्होंने बताया कीं उधोग व्यापारी सेल पूरे महाराट्र में अतुल कोटेचा के नेतृव में व्यापारियों हेतु क्रांतिकारी कार्य कर उनकी समस्य्याओ का निराकरण करेंगी.

कार्यक्रम में प्रमुखता से पूर्व मंत्री अनीस अहमद, कैमिट के अध्यक्ष व्यापारी नेता दिपेन अग्रवाल, उमेश भाऊँ डांगे, नागपुर चेम्बर के सचिव श्री तरुण निर्बाण, महाराष्ट्र कांग्रेस उद्योग व्यापारी सेल के मुखिया श्री अतुल कोटेचा उपस्थित थे.

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उपराजधानी के सर्वश्री सुदर्शन शेडे, वरुण पारख, करण पाटनी, अंकित चोखानी कों इनके उत्कर्ष कार्यो हेतु सम्मानित किया गया. प्रस्तावना रखते हुए संयोजक श्री अतुल कोटेचा ने बताया की स्वामी विवेकानंदजी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे उनके पदचिन्हों पर चलकर युवा अपने शहर व देश में अपने व्यापार कीं उन्नती करें ताकी भारत देश व्यापार षेत्र विश्व में अपना जाल फैला चुके. उद्योग व व्यापार में युवाओं को प्रोत्साहन हेतु आज यह कार्यक्रम रखा गया.

Advertisement

मंच संचालन श्रीमती श्वेता शेलगांवकर व आभार प्रदर्शन श्रीकांत ढोलके ने माना. पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने युवाओं को बताया की प्रतिभा के बुते आप खेल जीत सकते है.

चैपियनशिप जितने के लिए तो टिमवर्क ही चाहिए. हमारे आगे बढ़ने की कोई सीमा नहीं. क्यों की हमारी बुध्दिमत्ता और कल्पना की कोई सीमा नहीं होती है. व्यापारी नेता श्री दिपेन अग्रवाल ने कहाँ की चुनौतियां जिंदगी को रोमांचक बनाती है. इन्ही से जिंदगी के महत्त्व का निर्माण होता है. हमेशा चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए इससे सफलता मिलेगी या सबक. सभी सम्मानित युवाओ कीं ओर से विठोबा के सुदर्शन शेंडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए क़हाँ कीं इस प्रोग्राम से हम सबका हौसला बढ़ा. समाज के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी बढ़ी.

इस अवसर पर सभी अथितियो ने कैलेंडर का भी विमोचन किया. इस अवसर पर प्रमुखता से सर्वश्री विश्वजीत भगत, सतीश पेढारी, संजय पुगलिया, रिंकु जैन, मनीष छल्लानी, मेहुल अडवाणी, निलेश खांडेकर, सुशील फ़तेपूरीया, डाक्टर ऋचा जैन, मुस्तफ़ा टोपिवाला, टोनी जग्गी, अशोक बडोला, अभिषेक सोनी, रवि गाडगे, गोपाल पट्टम, आशीष दीक्षित, लोकेश बरडिया, राजू वारजुरकर, नागेश आसानी, दीपक रांका, विष्णु शर्मा, गोविंद बाहेती, फ़िरोज़ खान, विजय गोलछा, मोंटी गंढेचा सहित बढ़ी संख्या में व्यापारीयो कीं उपस्थिती रही.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.