Published On : Mon, Sep 10th, 2018

रणवीर सिंह से शादी को लेकर दीपिका ने दिया ये जवाब, मीडिया भी चौंकी!!

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोके के बाद अब सबकी नजरें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पर टिकी हैं. हाल ही में मीडिया के हवाले से एक खबर और सामने आ रही है कि शादी से दस पहले दोनों बेंगलूरू में एक शाही पूजा में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस पूजा में दीपिका और रणवीर के परिवार के सदस्य शामिल हो सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट में मीडिया ने दीपिका से शादी के बारे में कुछ सलाव जवाब किए.

सवाल की अफवाहों के जवाब में दीपिका ने कहा, ”मैं फिलहाल शादी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं.” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर 20 नवंबर को इटली में शादी कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने काफी सोच विचार कर कोमो लेक को वेडिंग के लिए फाइनल किया है. एक नजर डालने पर इस लेक का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता. लेक के किनारे बने विला और नेचर से सराबोर ये जगह किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक दीपिका की मां उज्ज्ला पादुकोण ने शादी से 10 दिन पहले इस खास पूजा के लिए बेंगलूरू के नंदी मंदिर के पुजारी से पूछताछ की है. नवंबर में शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं. कोमो लेक इटली के लॉम्बार्डी शहर में है. वेडिंग प्लानर एक्सपर्ट्स बताते हैं फिल्म स्टार्स और बड़े बिजनेसमैन के लिए ये जगह हमेशा टॉप पर रहती है.

हालांकि यहां वेडिंग प्लान करने के लिए काफी पैसे भी आपको खर्च करने होंगे. इसके अलावा बात अगर बाकी इटली की करें तो वेनिस का ख्याल सबसे पहले जहन में आता है. वेनिस को घूमने का एक अलग अंदाज है. वेनिस का लुत्फ लेने के लिए आपको बोट में सवार होना पड़ेगा जिसके बाद आप उसकी सुंदरता का मजा ले सकते हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.