Published On : Tue, Feb 2nd, 2021

शिक्षा मंत्री ने जारी की यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखें, 2 मई से शुरू होंगे पेपर

Advertisement

नागपुर – केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज यूजीसी नेट 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 2 मई, 2021 से परीक्षा आयोजित करेगी. बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को आयोजित की जाएगी.

यूजीसी नेट 2021 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी. परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 2 मार्च तक उपलब्ध होंगे और उम्मीदवारों को 3 मार्च तक आवेदन शुल्क जमा करने की अनुमति होगी.

परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा में दो पेपर होंगे और एक ही दिन में दो शिफ्ट्स में आयोजित किए जाएंगे. परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा.
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आज से परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट से पोर्टल पर उपलब्ध सभी डिटेल्स देख सकेंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.