Published On : Thu, Mar 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ED की हिरासत में वकील सतीश उके

Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय ने देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में अनेक याचिकाएं दाखिल करने वाले नागपुर के वकील के आवास पर छापे मारे

Nagpur: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में अनेक याचिकाएं दाखिल करने वाले नागपुर के वकील के आवास पर बृहस्पतिवार को छापे मारे. इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

प्रवर्तन निदेशालय ने अधिवक्ता सतीश उके के यहां पार्वती नगर इलाके में स्थित आवास पर सुबह छह बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कड़ी सुरक्षा के बीच छापे मारे.

सतीश उके ने देवेंद्र फडणवीस पर लगाया है ये आरोप

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी की मुंबई इकाई ने भूमि खरीद फरोख्त मामले में छापे मारे हैं. उके ने बीजेपी नेताओं खासतौर पर फडणवीस के खिलाफ अदालतों में कई याचिकाएं दायर की हैं. उन्होंने अपनी एक अर्जी में फडणवीस के खिलाफ चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने के लिए,आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी.

सतीश उके ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता ने 2014 में झूठा हलफनामा दायर किया था और 1996 और 1998 में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी दो आपराधिक मामलों को छिपाया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.