Published On : Sat, Mar 16th, 2019

हानिकारक रंगो से हो सकती है बीमारियां : इकोफ्रेंडली होली खेलने का ग्रीन विजिल ने दिया संदेश

Advertisement

नागपूर- नागपुर शहर पर आनेवाले दिनों में जलसंकट के मद्देनजर ग्रीन विजिल पर्यवरण संस्था ने शंकर नगर चौक पर ‘खेले पर्यावरणस्नेहि होली ‘ अभियान चलाया. इस अभियान के तहत ग्रीन विजिल के सदस्यों ने रंग-बिरंगे पोस्टर व प्लेकार्ड्स के जरिए कई विशेष मुद्दों पर नागपूर वासियो को संदेश दिया व् चर्चा की. जैसे पानी से होली खेलने के बजाए सुखी होली खेले, हानिकारक रंगो का इस्तेमाल ना करे, एवं होली जलाते समय पॉलीथिन,प्लास्टिक आदि वस्तुए, जिससे वायुप्रदूषण हो उनका इस्तेमाल ना करे. इसके अलावा होली में पालतू जानवरों को ना रंगने का अनुरोध भी संस्था के सदस्यों ने नागपुरवासियों को किया.

अर्थ डे नेटवर्क इंडिया की को-ऑर्डिनेटर एवं ग्रीन विजिल संस्था की टीम लीड सुरभि जैस्वाल ने बताया कि आज कल प्रयोग में आनेवाले रंग काफी हानिकारक होते है. हरे रंग में कॉपर सल्फेट, सिल्वर रंग में एल्युमीनियम ब्रोमाइड, नीले रंग में पर्शियन ब्लू एवं लाल रंग में मर्क्युरी सल्फेट मिला होता है. इसके अलावा लेड, क्रोमियम, कैडमियम, सिलिका, एस्बेस्टोस, मर्क्युरी जैसे मेटल आदि पदार्थ भी रंगो में मिले होते है. जिससे त्वचा में खुजली, आंखो में जलन, सांस की तकलीफ जैसी बीमारियां होती है. इनमे से कुछ तो कैंसर का कारण भी बन सकते है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संस्था की डिप्टी टीम लीड कल्याणी वैध ने कहा की आज हमने इस अभियान का आगाज किया है एवं होली तक हमारे संस्था के कार्यकर्ता घर घर जाकर नागपुरवासियों से पानी बचाने का एवं पर्यावरणस्नेहि होली खेलने का सन्देश देंगे.

अभियान को सफल बनाने के लिए कौस्तुभ चटर्जी, सुरभि जैस्वाल, कल्याणी वैध, विष्णुदेव यादव, वृषाली शाहने, शीतल चौधरी, विकास यादव, नर्मता झवेरी, हेमंत अमेसार, कार्तिकी कावले, दादाराव मोहोड़, रजत जैस्वाल, नितिन कुकेकर, चिन्मय धीमान, श्रद्धा आटोटे ने प्रयास किया.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges