Published On : Tue, Mar 17th, 2020

चिकन खाने से कोरोना नही होता हैं धार्मिक कार्यक्रमों में भी भीड़ ना बढ़ाए

Advertisement

राज्यसभा में सांसद डॉ विकास महात्मे ने उठाया मुद्दा

नागपुर-राज्यसभा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद पद्मश्री डॉ विकास महात्मे ने सोमवार को शून्यकाल के दौरान के कहा कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण पर मात करने सकारात्मक कार्य किया जा रहा है लेकिन इन दिनों कुछ अफवाहों को फैलाया जा रहा हैं,

जैसे कि चिकन खाने से कोरोना का संक्रमण होता हैं, जिसके कारण छोटे व्यवसाय करने वालो को नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। अभी कही भी यह वैज्ञानिक मान्यता नही मिली है कि चिकन खाने से कोरोना होता हैं, इसलिए कोई भी चिकन खा सकता हैं। भगवान के प्रति हम सबकी श्रद्धा हैं लेकिन यात्रा, यज्ञ करना, साई पालकी यात्रा आयोजित होने से उसमें हजारों लोग सहभागी होते हैं, इससे कोरोना के संक्रमण फैलने की संभावना अधिक होती हैं,इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में भीड़ ना बढ़ायी जाए । घर में रहकर भी अपने धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं ।

सरकार ने एनजीओ ,आईएमए, प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की मदत कोरोना संक्रमण को रोकने के कार्य में लेनी चाहिए। कोरोना के सन्दिग्ध और संक्रमित मरीजों को एक ही जगह नहीं रखा जाए ,दोनों के कमरे अलग -अलग होने चाहिए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.