Published On : Mon, Apr 21st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है व्यापार करने में आसानी – मुख्यमंत्री

Advertisement

प्रवीण दटके (विधायक), कृष्णा खोपड़े (विधायक) और डॉ. दीपेन अग्रवाल (अध्यक्ष – कैमिट) के नेतृत्व में CAMIT प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, नागपुर में सुपारी व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर की चर्चा

चैंबर ऑफ एसोसिएशंस ऑफ महाराष्ट्र इंडस्ट्री एंड ट्रेड (CAMIT) के एक प्रतिनिधिमंडल ने, जिसमें विधायक श्री प्रवीण दटके, विधायक श्री कृष्णा खोपड़े तथा CAMIT अध्यक्ष डॉ. दीपेन अग्रवाल शामिल थे, नागपुर में महाराष्ट्र राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस अवसर पर नागपुर इतवारी किराना मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए सुपारी व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न विभागों द्वारा हो रही अनावश्यक कार्यवाहियों से उत्पन्न हो रही परेशानियों को विस्तार से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नागपुर अपनी भौगोलिक स्थिति और अनुकूल जलवायु के चलते देश में सुपारी व्यापार का एक प्रमुख केंद्र रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA), पुलिस व अन्य विभागों द्वारा बार-बार की जा रही जांच और छापेमारी से इस व्यवसाय को गंभीर नुकसान हुआ है। इससे न केवल छोटे और मध्यम उद्यमों पर असर पड़ा है, बल्कि व्यवसायियों के बीच भय का वातावरण भी बना है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सुपारी का उत्पादन, सफाई, ग्रेडिंग और पैकिंग पूरी प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है, फिर भी कुछ अधिकारियों द्वारा बिना उचित समझ के कार्रवाई की जा रही है, जिससे व्यवसाय की छवि धूमिल हो रही है।

Advertisement

डॉ. दीपेन अग्रवाल ने इस बात पर बल दिया कि ऐसी मनमानी कार्यवाहियों से व्यापारियों की आजीविका खतरे में पड़ रही है और यह विदर्भ की आर्थिक स्थिति और रोजगार पर भी प्रतिकूल असर डाल रही है। उन्होंने स्पष्ट नीति निर्माण और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया जिससे सुपारी व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिल सके।

माननीय मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उनके उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार व्यापार और उद्योग के हित में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और व्यापारिक वातावरण को सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री: निलेश सूचक, संजय सूचक, हरीश कृष्णानी, शिव प्रताप सिंह, प्रमोद सेदानी, पंकज छाबरिया, कुंदनसिंह बैस, अशोक वाघवानी, विजय आमेसर, विजय कृष्णानी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद आरिफ, विनोद हेमनानी, मुनावर गाझी, टिंकू सूचक और दामु शामिल थे।

कैमिट की ओर से डॉ. दीपेन अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के सकारात्मक रुख और सहानुभूतिपूर्ण संवाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य सरकार के सहयोग से सुपारी व्यवसाय से जुड़े व्यापारी और उद्यमी निश्चिंत होकर अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.