Published On : Mon, Apr 27th, 2015

अमरावती : रविवार को मोर्शी में भी भूकंप !

Advertisement


अमरावती।
शनिवार से रविवार तक सात बार धरती कांपने की जानकारी यंत्र के माध्यम से प्राप्त हुई. स्थानीय अपर वर्धा बांध परिसर में भूकंपमापन यंत्र लगाया गया है. बांध के निर्माण से लेकर अभी तक जमीन के भीतर होने वाली हर गतिविधि को यहां पर रिकार्ड किया जाता है. बांध की सुरक्षा के अध्ययन के लिए दर्ज जानकारी को नासिक के सिंचाई विभाग को भेजा जाता है. अत्यंत संवेदनशील के रूप में इस भूकंपमापन केंद्र की पहचान है.

अभी तक भारत के अलावा विदेशों में आए भूकंप का रिकार्ड यहां पर उपलब्ध कराया गया है. शनिवार को नेपाल में हुए भूकम्प की तीव्रता भी यहां दर्ज है. इसके मुताबिक सुबह 11 बजकर 32 मिनट 50 सेकंड पर रिक्टर स्केल पर 5.5, 12 बजकर 17 मिनट तथा 20 सेकंड पर 5.1 की तीव्रता से भूकंप यहां पर दर्ज है. यंत्र के मुताबिक 1800 किलोमीटर की दूरी पर यह भूकंप आया है. रविवार को फिर एक बार नेपाल में भूकंप का झटका लगा है. यह भी इस केन्द्र में दर्ज है.

सुबह 5 बजकर 6 मिनट 40 सेकंड पर रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता और केन्द्र बिन्दु से 1200 किलोमीटर की दूरी पर 12 बजकर 47 मिनट तथा 40 सेकंट पर 4.6 तथा 1120 किलोमीटर की दूरी पर दोपहर 2 बजकर तीन मिनट 8 सेकंड पर भूकंप का और एक झटका आने की जानकारी इस यंत्र द्वारा दी गई है. नेपाल में आया भूकंप स्थानीय केंर्द पर भले ही दर्ज है लेकिन स्थानीय स्तर पर भूकंप का झटका किसी ने महसूस नहीं किया है.

earthquake

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.